Showing posts with label HINDI KAVITA हिंदी कविता. Show all posts
Showing posts with label HINDI KAVITA हिंदी कविता. Show all posts

Thursday, January 26, 2023

खालीपन

 


खालीपन

जब भी खाना बनाती हूं

तो सामने वाले घर में भी वो भी खाना बना रही होती है

आमने सामने की खिड़की से अक्सर एक दूसरे को देखते हैं हम

जानती नहीं मैं उसे

पर जैसे हमारी आंखें बात कर रही होती हैं

क्या बनाया आज? क्या उन्हें पसंद आएगा? क्या बच्चे खाएंगे?

फिर एक खामोशी ,फिर नजरों का मिलना और पूछना

क्यों परिवार होते हुए भी अकेले हैं हम?

आंखों में खालीपन  क्यों है, इधर भी उधर भी?

आखिर किसको ढूंढा रहे हैं इस खिड़की से बाहर झंकते हुए हम?

इन्हीं सवालों के साथ खिड़की यहां भी बंद और वहां भी बंद


नीचे लिंक पर आप सुन भी सकते हैं 

Written by my daughter megha sahgal



Saturday, November 19, 2022

प्रीत की रीत

 प्रीत की रीत 



जब तुम्हारे दिल में मेरे लिए प्यार उमड़ आये,

और वो तुम्हारी आँखो से छलक सा जाए.......

मुझसे अपनी दिल के बातें सुनने को

यह दिल तुम्हारा मचल सा जाए..........

तब एक आवाज़ दे कर मुझको बुलाना

दिया है जो प्यार का वचन सजन,

तुम अपनी इस प्रीत की रीत को निभाना ............


तन्हा रातों में जब सनम

नींद तुम्हारी उड़ सी जाये.......

सुबह की लाली में भी मेरे सजन,

तुमको बस अक़्स मेरा ही नज़र आये......

चलती ठंडी हवा के झोंके ....

जब मेरी ख़ुश्बू तुम तक पहुंचाए .

तब तुम अपना यह रूप सलोना ....

आ के मुझे एक बार दिखा जाना

दिया है जो प्यार का वचन साजन

तुम अपनी इस प्रीत की रीत को निभा जाना


बागों में जब कोयल कुके.....

और सावन की घटा छा जाये.......

उलझे से मेरे बालों की गिरहा में.....

दिल तुम्हारा उलझ सा जाये .....

आ के अपनी उंगलियो से....

उस गिरह को सुलझा जाना

जो हो तुम्हारे दिल में भी कुछ ऐसा.....

तब तुम मेरे पास आ जाना


पहले मिलन की वो मुलाक़ात सुहानी.....

याद है अभी भी मुझको

तुम्हारी वो भोली नादानी.

मेरे हाथो में अपने हाथो को लेकर ........

गया था तुमने जब प्यार का गीत सुहाना

हो जब तुम्हारे दिल में भी ऐसी  यादो का बसेरा....

तब तुम अपनी प्रीत का वचन निभाना


जो हो तुम्हारे दिल में कुछ ऐसा

तब तुम मुझ तक साजन आ जाना ..# रंजू .....

Sunday, October 16, 2022

प्रीत की छाया

 


कल कमरे की

खुली खिड़की से 

चाँद मुस्कराता

 नज़र आया

खुल गई भूली बिसरी

यादो की पिटारी...

हवा ने जब

गालों को सहलाया,

उतरा नयनो में

 फ़िर कोई लम्हा

जीवन के

उदास तपते पल को

मिली जैसे "तरुवर की छाया.."


कांटे बने फूल फ़िर राह के ..

दिल फ़िर से क्यों भरमाया..?

हुई यह पदचाप फ़िर किसकी..?

दिल के आँगन में

जैसे गुलमोहर खिल आया..


कहा ...दिल ने कुछ तड़प कर

जो चाहा था ,वही तो पाया..!!

वक्त ने कहा मुस्करा कर...

कहाँ परिणाम तुम्हे समझ में आया?

तब तो रखा बंद

मन का हर झरोखा

आज फ़िर क्यों

गीत, प्रीत का गुनगुनाया?

भरे नैनों की बदरी बोली

छलक कर....

खोनी ही जब प्रीत तो....

फ़िर क्यों दिखती "प्रीत की छाया..!!! "

#रंजू #डायरी के पुराने पन्नो से

Wednesday, September 21, 2022

ढाई आखर

 



प्रेम के ढाई आखर

कभी लिखे कविता में

कभी आँखों से कहे गए

कभी सिमट के कह गए

बात अपनी धडकनों से

तो कभी पलकों के कोरों से

आंसू बन पिघल गए


यूँ ही हाथ में लिए हाथ

कहते हुए अपनी बात

फूल की तरह ज़िन्दगी जी कर

यह किताबो के कोरे सफहों में

दम तोड़ गए ..


और जो रह गया

कहाँ तलाश करे उसको

उसको अब किस किताब के

लफ्जों में तलाश करे

प्यार हो जो उम्र भर का

उन लम्हों की कहाँ बात करे ?


डायरी के पुराने पन्नो से 

काल का पंछी उड़ता re

Wednesday, September 14, 2022

हिंदी दिवस की बधाई

 हिन्दी-दिवस की सुबह

सबको हिन्दी याद आई

नेता जी ने भी आज देखो

क्या 'स्पीच' है बनायी


लेडीज़ एण्ड जेन्टलमेन!

आज का 'ब्यूटीफुल' दिन है आया

हमने अपनी हिन्दी 'लैंग्वेज' को

'इंडिया' की 'मदर टंग' बनाया


इंडिया प्यारी 'कंटरी' है हमारी

हमें पूरे 'वर्ल्ड' में लगती है प्यारी

हम इंडिया में रहने वाले सब

हिन्दुस्तानी है .....

इस लिए हिन्दी में बात करना

बहुत 'प्राऊड' की निशानी है ,


पर आज की 'यंग जनरेशन'

इस बात को कब समझ पाती है

हर बात में बस अपनी

'इंग्लिश लैंग्वेज़' ही हमको सुनाती है


हमको अपनी हिन्दी 'लैंग्वेज़' को

'वर्ल्ड' में महान बनाना है

तभी सच होंगे सब 'ड्रीम'

हमारी इंडिया के

हमने इस 'लैंग्वेज़' को

अब 'वर्ल्ड -वाइड' बनाना है

आपने अपना कीमती 'टाइम' दिया

मैं इसका बहुत 'थैंकफुल' हूँ

'इंग्लिश' में हर बात करना

'कम्प्लीटली रॉन्ग' है

हिन्दी 'लैंग्वेज़' को

आगे लाना ही अब 'इंडिया' की शान है !!


Sunday, August 21, 2022

लावा

 एक सन्नाटा

एक ख़ामोशी

किस कदर

एक दूजे के साथ है

"सन्नाटा" जमे हुए लावे का

"ख़ामोशी "सर्द जमी हुई बर्फ की

दोनों एक दूजे के विपरीत

पर संग संग एक दूजे को

निहारते सहलाते से अडिग है

लावा जो धधक रहा है

जब बहेगा आवेग से

तो जमी बर्फ का अस्तित्व

भी नहीं रह पायेगा

हर हसरत हर कशिश

उस की उगलते

काले धुंए में

तब्दील हो जाएगी

तय है दोनों के अस्तित्व का

नष्ट होना ...फिर भी

साथ साथ है दोनों

ख़ामोशी से एक दूजे को सुनते हुए

एक दूजे के साथ रहने के एहसास

को सहते हुए ...

ठीक एक आदम और हव्वा से

जो सदियों से प्रतीक हैं

इसी जमे लावे के

और सर्द होती जमी बर्फ के !!!!


अंबर की एक पाक सुराही..@अमृता कोट्स


Wednesday, August 17, 2022

मीरा को राधा कर दो


 जिस को देखूं साथ तुम्हारे

मुझ को राधा दिखती है

दूर कहीं इक मीरा बैठी

गीत तुम्हारे लिखती है

तुम को सोचा करती है

आँखों में  पानी भरती है 

उन्ही अश्रु की स्याही से 

लिख के खुद ही पढ़ती है

यूँ ही पूजा करते करते

कितने ही युग बीत गये

 बंद पलकों में ही न जाने

 कितने जीवन रीत गये

 खोलो नयन अब अपने कान्हा 

पलकों में तुम को भरना है

पूजा जिस भाव  से तुम्हे

 उसी से प्रेम अब तुमसे करना है

आडा तिरछा भाग्य है युगों से

तुम इसको सीधा साधा कर दो

अब तो सुधि लो  मेरे कान्हा

मीरा को "राधा "कर दो

हाथ थाम लो 

अब तो कृष्णा 

इस भव सागर से

 पार तुम कर दो ।


हरे कृष्ण हरे राम

Saturday, August 13, 2022

मुसाफिर मन

इबादत




 मुसाफ़िर है मन बवाला

जाने कहाँ कहाँ ले जाता है

कभी छेडता राग मिलन के

कभी विरह में डूब जाता है


बिखरेता कभी रंग स्नेह के

कभी वात्सलय हो जाता है 

भटकता ना जाने किस खोज में

कभी शांत नही यह हो पाता है


सांसों की गति पर थिरकता

यह निरन्तर चलता जाता है

कभी ना उबता ,ना रुकता

बस हवा सा उड़ता जाता है


शाश्वत सच को यह मन

जिस पल पा जाएगा

चंचल चपल यह मुसाफ़िर

स्वयम् ही तब मंज़िल पा जाएगा !!  

https://youtube.com/shorts/erx0kjwwHxk?feature=share

#रंजूभाटिया

Wednesday, August 10, 2022

ख़्वाब

 ख्वाब क्यों .





ख़्वाब


https://youtube.com/shorts/erx0kjwwHxk?feature=share

क्यों बनाए

हमने ख्वाबों के

कुछ पुल

जिस पर उड़ रहे हैं हम

कागज की चिन्दियों की तरह

कुछ भी तो नही है शेष

अब मेरे तुम्हारे बीच

क्यों हमने

कल्पना के पंख लगा के

रिश्तों को एक नाम दे दिया

जिस पर

रुकना ,चलाना ,मिलना

फ़िर अलग होना

ही लिखा है ...

सिर्फ़ हवा है

जो बाँध ली है

बंद मुट्ठियों में

जिस में ...

सिर्फ़ तुम हो और तुम्हारा " मैं "

जो रचता रहता है गुलाबी सपने

और चन्द बेजुबान से गीत

जिस में सब कुछ है

तुम्हारा ही बुना हुआ

,पर जैसे जमी हुई नदी सा

रुका हुआ और ठहरा हुआ

कहीं नहीं पाती हूँ

खुद को इस में

बेबस सी हो जाती हूँ

क्यों बुनती हूँ वह ख्वाब

मैं अक्सर जिस में

खुद को इतनी तन्हा पाती हूँ ..(रंजू भाटिया ...)

Thursday, August 04, 2022

मैं नहीं लिखती इन दिनों कोई कविता

 



https://youtube.com/shorts/P9s48yUZ20U?feature=share

मै नही लिखती...

अब ,इन दिनों कोई कविता

क्योंकि मेरे लिखे लफ्ज़

आज के साहित्य का 

आईना "नही बन पाते है.....

मेरे लिखे" शब्द "चलते है

सिर्फ ताल के कदमो पर

 गद्य में यह अनगढ़ से नजर आते हैं


न इन लिखे लफ्ज़ो में 

कह पाती हूँ ,मै

सेक्स और स्त्री अंगों की बात 

न ही इनमे 

आज कल के 

कहे जाने वाले लफ्ज़ लिखे जाते हैं


ब्रेकअप,लिखने से मिलते है पुरस्कार 

"विरह गीत" लिखने पर 

शब्द उपहास से नजर आते हैं

सेन्टरी नेपकिन से जो मूल्य भर जाता है

लिखी हुई कविता  में 

"स्त्री तकलीफ "में वो दर्द कम कर जाते हैं


मेरी लिखी कविता के शब्द

कहलाये जाते है "फूल,पत्ती"

आसान शब्दो के यह भाव

सिर्फ "आम समझ "की ही तो बात बताते है


हाँ ,मेरे लिखे लफ्ज़ नही उलझ पाते 

गहरी गूढ़ बातों में 

तभी तो वो "सर से पार हो जाने वाली "

रचना गढ़ नहीं पाते हैं


हाँ ,अब इन दिनों 

मै ,लिखती नहीं कोई कविता

और  सोचती हूँ

सच ही कहते है, प्रकाशक

कि मेरे लिखे यह "संग्रह "

वही पुराने घिसे पीटे भावों में

अब कहाँ बिकते और कहाँ पढ़े जाते है 

और साथ ही यह जाना कि यह मेरे लिखे संग्रह ........

 ,क्यों "काव्यसंग्रह" नहीं कहलाते है !!


#रंजू भाटिया 😊😊

https://youtube.com/shorts/P9s48yUZ20U?feature=share

Friday, July 29, 2022

सुनो जिंदगी

https://youtu.be/98YW2C09-RQ
 

सुनो ज़िन्दगी !!

तेरी आवाज़ तो ......

यूँ ही, कम पड़ती थी कानों में 

अब तेरे साए" भी दूर हो गए 

इनकी तलाश में 

बैठी हुई 

एक बेनूर से 

सपनों की किरचे 

संभाले हुए ......

हूँ ,इस इंतजार में 

अभी कोई पुकरेगा मुझे 

और ले चलेगा 

कायनात के पास .......

जहाँ गया है सूरज 

समुंदर की लहरों पर हो कर सवार 

"क्षितिज" से मिलने 

और वहीँ शायद खिले हो 

लफ्ज़, कुछ मेहरबानी के 

जो गुदगुदा के दिल की धडकनों को 

पूछेंगे मुझसे 

कैसी हो बोलो ?

क्या पहले ही जैसी हो ?


सिगरेट ( अमृता प्रीतम poetry)


#रंजूभाटिया

Friday, July 22, 2022

गिरह दिल की

 


36 चक (नागमणि)



दिल की गिरह 


सुबह की पहली किरण सी 

मैं न जाने ,कितनी उमंगें 

और सपनों के रंग ले कर 

तुमसे बतियाने आई थी ...


लम्हे .पल सब बीत गए 

मिले बैठे मुस्कराए हम दोनों ही 

पर चाह कर भी कुछ कह न पाये 


बीते जितने पल वह 

बीते कुछ रीते कुछ अनकहे 

भीतर ही भीतर 

रिसते रहे छलकते रहे 

चुप्पी के बोल   

इस दिल से उस दिल की 

गिरह पड़ी...

 राह को खोजते रहे ..

#ranju

Sunday, July 03, 2022

नार अलबेली


 तुझसे जुदा हो कर भी

  कहाँ तुझसे जुदा हो पाई हूँ

तेरी ही "सुबह " बन के 

  तेरे ही पहलू में सिमट के

लो आज फिर से "मैं" 

 तेरी ज़िंदगी में ,नयी उमंग लाई हूँ


बसी हूँ ,तेरे दिल की धड़कन में राग बन के

कभी तेरे ख़्यालो के रंगो में ढली हूँ

हूँ "मैं " ही तो संवाद तेरा अनकहा सा

तेरे गीतो में प्रतिबिंब बन के छाई हूँ

हूँ "मैं" ही  अभिव्यक्ति  तेरी

मैं ही तो तेरा आह्लाद  हूँ

हूँ मैं ही तेरे सांसो का स्वर

मैं ही तो तेरे "जीवन का आधार हूँ"


बसी हूँ मैं ही "तेरी निश्चल हँसी में"

तेरे संग तेरी तन्हाई से खेली हूँ

कभी हूँ संग तेरे बन के सावन की घटा

कभी तेरे लिए एक अनबुझ सी पहेली हूँ


पहचान ले मुझे मेरे हमसफ़र अब तो

तेरी महकी सी बातो में, बहकी सी रातो में

संग तेरे बन के नशा कभी बन  के महक

तेरे नाम से जुड़ी कोई "नार अलबेली"हूँ 

#ranjubhatia

Wednesday, June 08, 2022

बिखरते रिश्ते


 यूँ ही जाने -अनजाने

महसूस होता है

रिश्तो की गर्मी

शीत की तरह

जम गई है ...

न जाने कहाँ गई

वह मिल बैठ कर

खाने की बातें

वह सोंधी सी

तेरी -मेरे ....

घर की सब्जी

रोटी की महक सी

मीठी मुस्कान ....


अब तो रिश्ते भी

शादी में सजे

बुफे सिस्टम से

सजे सजाये दिखते हैं

प्यार के दो मीठे बोल भी

जमी आइस क्रीम की तरह

धीरे से असर करते हैं

कहने वाले कहते हैं

कि घट रही धीरे धीरे

अब हर जगह की दूरी

पर क्या आपको नही लगता

कि दिलो के फासले अब

और महंगे .....

और बढ़ते जा रहे हैं?? 

रंजू ..........

Thursday, April 27, 2017

यादो का ताजमहल

तेरी कुछ यादे हैं
ख़ुश्बू है और कुछ ख़ाली ख़त है
पास मेरे
जिन्हे मैं आज भी
 अपनी तन्हाई में पढ़ लिया करती हूँ

सज़ा है इस दिल में
कोई तेरी ही यादो का ताजमहल
आज भी उसके साए को याद करके तुझे नज़र भर के प्यार कर लेती हूँ !!

Wednesday, October 19, 2016

किस्से प्यार के

प्यार में बस नाम और जगह बदल जाती है
सबके हिस्से वही आँसू वही तन्हाई ही आती है

जब चढ़ता है" इश्क़ का जनून "किसी के सिर पर
तो फिर दुनिया उसको रंगीन नज़र आती है

पा जाते है सिर्फ़ चंद लोग जब अपनी मंज़िल
तो राहे वफ़ा की रोनक कुछ और बढ़ जाती है

मत सुना करो तुम "इश्क़ के किस्से" यूँ ही
सुना है इनको सुनने से "रातो की नींद "उड़ जाती है !!



रन्जू

Friday, December 18, 2015

आस का दीप

आस का दीप 

दिन चाहे ढल गया है
पर विश्वास बाक़ी है
आस का दीप मत बुझा
अभी कुछ उम्मीद बाक़ी है

दुख की छाया जो कभी पड़े
तो वो जीवन का अंत नहीं
दिल में रहे जज़्बात बाक़ी
तो ज़िंदगी की धड़कन बाक़ी है
आस का दीप मत बुझा
अभी कुछ उम्मीद बाक़ी है

होंठ चुप हैं नयन चुप हैं
स्वर चाहे तेरा उदास है
हवा में बह रहा राग-रंग
भी कुछ सहमा-सा आज है
पर फ़िज़ा में फैली झंकार बाक़ी है
दिल को बाँध सके अभी वो राग बाक़ी है
आस का दीप मत बुझा
अभी कुछ उम्मीद बाक़ी है

बिखरे हो जीवन के रंग सारे
छाए हों राहों पर आँधियारे
पतझड़-सा चाहे यह जीवन लगे
पर अभी कुछ मधुमास बाक़ी है
उम्मीद का दामन मत छुड़ा
कि अभी आस बाक़ी है !! 

Monday, November 02, 2015

ज़िंदगी की रात

खोई खोई उदास सी है
मेरी ज़िंदगी की रात
दर्द की चादर ओढ़  कर
याद करती हूँ तेरी हर बात
तुम बिन
ना जीती हूँ ना मरती हूँ मैं
होंठो पर रहती है
हर पल तुमसे मिलने की फ़रियाद
बहुत उदास सी है मेरी ज़िंदगी की रात

रूठ गए  मेरे अपने
टूट गये सब मेरे सपने
तुम्ही से तो थी मेरी ज़िंदगी में बहार
तुम थे तो था मुझे अपनी ज़िंदगी से प्यार
सजते थे तुम्ही से मेरे सोलह सिंगार
अब तो याद आती है बस तेरी हर बात
बहुत उदास सी है मेरी ज़िंदगी की रात

अब तो अपनी छाया से भी डरती हूँ मैं
तुम्ही बताओ अपने तन्हइयो से कैसे लड़ूं मैं
ले गये तुम साथ अपने मेरी हर बात
बहुत उदास तन्हा सी है मेरी ज़िंदगी की रात


Sunday, July 26, 2015

आँखों में उतरे सावन

जी में आता है
दिल में भरे दर्द की
बस एक" चिलम" सुलगाऊं
एक तेज" कश भर कर"
गोल छल्लों. में उडाऊं
रीते मन की व्यथा
धुएं में खो जाए
आँखों में उतरे सावन से
एक घटा बरस जाए
और सुलगे हुए लम्हों को
कहीं ठंडक मिल पाए
****************

Friday, July 10, 2015

बदमाश मौसम



बदमाश मौसम
...........सावन भादों
बदतमीज बरसती थमती
.............बारिश
नालायक कमबख्त दिल की
..........गुस्ताखियाँ
बहकती आँखों के
...........बेसबब इशारे
तेज तूफ़ान हवाओं के साथ
...........थिरकते बहकते उड़ते मन
पुराने संगीत की धुन पर
............बुन रहे हैं ज़िन्दगी की नयी परिभाषा

ज़िन्दगी यूँ ही रोज़ बदलती है नए रंग ..और खुली आँखों से बुनते हैं न जाने कितने दिल नए रंग इस में .