Showing posts with label hindi poem. Show all posts
Showing posts with label hindi poem. Show all posts

Saturday, September 10, 2022

एक सच

 


एक सच ..ज़िन्दगी के रंग का ..


कहा उन्होंने चाँद तो ,

चांदनी बन मैं मुस्कराई

उनकी ज़िन्दगी में ....


कहा कभी उन्होंने सूरज तो

रोशनी सी उनकी ज़िन्दगी में

जगमगा कर छाई मैं ...


कभी कहा मुझे उन्होंने

अमृत की बहती धारा

तो बन के बरखा

जीवन को उनके भर आई मैं


पर जब मैंने माँगा

उनसे एक पल अपना

जिस में बुने ख़्वाबों को जी सकूँ मैं

तो जैसे सब कहीं थम के रुक गया ..

तब जाना....

मैंने कि ,

मेरे ईश्वर माने जाने वाले

ख़ुद कितने बेबस थे

जो जी नही सकते थे

कुछ पल सिर्फ़ अपने

अपनी ज़िन्दगी के लिए!!


धूप का टुकड़ा



Sunday, July 03, 2022

नार अलबेली


 तुझसे जुदा हो कर भी

  कहाँ तुझसे जुदा हो पाई हूँ

तेरी ही "सुबह " बन के 

  तेरे ही पहलू में सिमट के

लो आज फिर से "मैं" 

 तेरी ज़िंदगी में ,नयी उमंग लाई हूँ


बसी हूँ ,तेरे दिल की धड़कन में राग बन के

कभी तेरे ख़्यालो के रंगो में ढली हूँ

हूँ "मैं " ही तो संवाद तेरा अनकहा सा

तेरे गीतो में प्रतिबिंब बन के छाई हूँ

हूँ "मैं" ही  अभिव्यक्ति  तेरी

मैं ही तो तेरा आह्लाद  हूँ

हूँ मैं ही तेरे सांसो का स्वर

मैं ही तो तेरे "जीवन का आधार हूँ"


बसी हूँ मैं ही "तेरी निश्चल हँसी में"

तेरे संग तेरी तन्हाई से खेली हूँ

कभी हूँ संग तेरे बन के सावन की घटा

कभी तेरे लिए एक अनबुझ सी पहेली हूँ


पहचान ले मुझे मेरे हमसफ़र अब तो

तेरी महकी सी बातो में, बहकी सी रातो में

संग तेरे बन के नशा कभी बन  के महक

तेरे नाम से जुड़ी कोई "नार अलबेली"हूँ 

#ranjubhatia

Wednesday, August 21, 2019

ज़िन्दगी अभी बाकी है (भाग २ )

पिछले भाग में  एक सफ़र स्त्री मन का खुद से बात करते हुए पढ़ा ... अब पढ़िए इसका आगे का भाग ज़िन्दगी अभी बाकी है l



सही में अगर स्त्री मन को कोई समझ लेता तो वह जाना लेता कि सृष्टि ने जो सहज प्रेम भाव उसको दिया है वह अनमोल है ,अपने सपने को वह कलम के जरिये तो कह देती है ,पर उस लिखे को जीने के लिए उसका रोज़ का नया संघर्ष होता है ,खुद को समझाती हुई वह यही कहती है ज़िन्दगी अभी बाकी है .....

ज़िन्दगी अभी बाकी है ........


बंद आँखों में लिए ख्वाब कई
उम्र की हर सीमा से परे
वह भी अब जीना चाहती है
उस लड़की की तरह
जिसको वह छोड़ आई है
कहीं बहुत पीछे
पर आज भी कुछ अधूरा सा
खुद को पाती है
वह
उसी उम्र पर
वापस चाहती है लौट जाना
जहाँ उसको बाँध दिया था
उन बन्धनों में
जब वह समझ भी नहीं पाई थी
अपनी देह के साथ हो रहे
उन बदलाव को
जो कुदरत ने उसके साथ
कर दिए थे तय ....
सृष्टि को रचने के लिए
और जो समझती थी
सिर्फ होंठो का छूना भर ही
उसको भर देगा
एक मातर्त्व सुख से

वह उन लम्हों को
छोड़ कर खुद को देखती है
दर्पण के हर उस कोने से
जहाँ उसने जाना था
कि देह की भूख जगने पर
सिर्फ "दर्द "ही नहीं मिलता
मिलता है एक "वो सुख" भी
जिसको यह देह
हर पल आत्मस्त
कर लेती है
और महकती है फिर
अनजानी उस महक से
जिस में ज़िन्दगी को
जीने की  वजह
मिलती है
वह छुअन
जो एहसास करवाती है
"एडम  और इव" के उस
अनजाने फल सा
जो "वर्जानाओं" से परे
अनजाने में चख लिया जाता है

थम के रह गयी
उस उम्र से अब तक
बीते समय को
वह फिर से रोक  लेना चाहती है
और उसको रोक नहीं
पाती है फिर उम्र की कोई शिकन
जो झलकने लगी है
उसकी उन सफ़ेद होते बालों से
तनहा रातों
में  जागे रहने से
पड़े काले घेरों में
रुक गए हैं जो लम्हे
हाँ ---वह उन्हें फिर से
जी लेना चाहती है
सालों से दबा रखा है
अपने उन "फंतासी ख्यालों" को
जो बढती उम्र के साथ साथ
देखे हैं --रचे हैं
अपनी कल्पनाओं में
और उतार लेना चाहती है
अपने को उस अक्स में
जहाँ वह खुद से भी
खुद को नहीं समझ पाती है
बहार से शांत और गंभीर
स्त्री बन जीती हुई
वह अन्दर से
"उस लड़की" को तलाश लेना चाहती है
जो "जंगली जवानी "सी खुद
को कहलवाने  पर
हंसती मुस्कराती है
झूमना चाहती है वह
उस मस्ती में जहाँ
जो इस "सो काल्ड समाज "के
दायरे कानून में बांध कर
उसकी साँसों को तो
लय में जीना सीखा दिया है
पर
कैसे बाँध पाएंगे उस रूह को
जो आज़ाद तितली सी
इधर उधर अपनी ही रो में
बहना चाहती है ..........

शेष मन की बातें अगले भाग में ....

Wednesday, January 07, 2015

एक नही मिलता ज़ो प्यार से मेरा नाम पुकारे

नाम भी कैसे हम चीजों को दे देते हैं न ..कई बार दिमाग में आता है कि आलू , का नाम यदि आलू न होता तो क्या होता? और यदि यह नाम है तो कैसे किसने क्या सोच कर रखा ? आलू प्याज का तो पता नही कि यह नाम कैसे किसने रखे .पर" टेडी " एक खिलौना  बच्चो को क्या, मुझे भी बहुत पसंद है :) उसका नाम कैसे टेडी कैसे पड़ा यह रोचक जानकारी मैंने एक जगह पढ़ी .. इसके  खिलोने के नाम के पीछे बहुत ही रोचक कहानी है ..बात सन १९०२ की है इस से पहले आज सबको भाने वाला यह खिलौना  टेडी बियर नही था जिस टेडी बियर को हम देख के इतना खुश होते हैं यह अमरीका के एक राष्ट्रपति  का उपनाम है जिनका नाम था "थियोडोर रूसवेल्ट "उन्ही का निक नेम" टेडी "था .एक बार इन्हे जंगली जानवरों की रक्षा के लिए देश से अपील करनी थी शिकार के शौकीन लोग शेर ,बाघ भालू आदि का शिकार किया करते थे.... इस से अमेरिका की सरकार तंग आ चुकी थी ,मगर पता नही किसी कार्टूनिस्ट को इस में सरकार की  दोहरी नीति दिखायी दी उसने १९०२ में एक कार्टून बनाया जिस में  राष्ट्रपति रूजवेल्ट हाथ में बन्दूक थामे खड़े हैं और उनके पीछे दो  खूबसूरत  भालू बने थे और नीचे भालू    को न मारने की अपील की गई थी