Showing posts with label dard... Show all posts
Showing posts with label dard... Show all posts

Wednesday, March 07, 2007

तुम याद आए


तुम याद आए आज फिर_

सुबह उठते ही गरम चIय के साथ,

जब जीभ जल गयी थी,

पेपरवाले ने ज़ोर से फेंका अख़बार जब,

मुह्न पर आकर लगा था ज़ोर से,

बाथरूम मैं जाते वक़्त,

जब मेरा पैर भी दरवाज़े से उलझ गया था,

फिर सब्ज़ी काटते वक़्त जब उंगली काट बेठbethi थी,

नहाते वक़्त उसी कट kati अंगुली में जब साबुन लगा था,

हाँ याद आए तुम तभी, प्रेस ने भी हाथ जला दिया था.

और बरसात से अकड़ा दरवाज़ा भी बंद नही होता था,

स्कूटी की किक्क भी मार गयी थी झटका,

तुम याद आए______________

हर चुभन के साथ.....

हर टूटन के साथ...........

हर चोट के साथ...........

दे गये ना जाने कितने और ज़ख़्म

याद दिलाने को अपनी

हर ज़ख़्म में उठती टीस के साथ.,...

ना नही--.

मेरी टीस से डरना मत

मेरी चुभन को सहलाना मत.

मेरे ज़ख़्मो को छूना मत

फिर तुम याद कैसे आओगे?

यूँ ही आते रहो मेरे ख़्यालो मैं

देते रहो नये ज़ख़्म,

पुराने को करो हरा,

बनेने दो इन्हे नासूर,

इनसे उठता दर्द, दिलाते रहे याद

तुम्हारी, यूँ ही हर सुबह..................

Monday, February 26, 2007

अधूरा जीवन


ज़िंदगी को पूरी तरह से जीने की कला
भला किसे आती है
कहीं ना कहीं ज़िंदगी में ........
हर किसी के कोई कमी तो रह जाती है

प्यार का गीत गुनगुनाता है हर कोई,
दिल की आवाज़ो का तराना सुनता है हर कोई
आसमान पर बने इन रिश्तो को निभाता है हर कोई.
फिर भी हर चेहरे पर वो ख़ुशी क्यूं नही नज़र आती है
पूरा प्यार पाने में कुछ तो कमी रह जाती है
हर किसी की ज़िंदगी में कही ना कही कुछ तो कमी रह जाती है

दिल से जब निकलती है कविता
पूरी ही नज़र आती है
पर काग़ज़ो पर बिछते ही..........
वोह क्यूं अधूरी सी हो जाती है
शब्दो के जाल में भावनाएँ उलझ सी जाती हैं
प्यार ,किस्से. कविता .यह सिर्फ़ दिल को ही तो बहलाती हैं
अपनी बात समझने में कुछ तो कमी रह जाती है

हर किसी की निगाहें मुझे क्यूं.........
किसी नयी चीज़ो को तलाशती नज़र आती हैं
सब कुछ पा कर भी एक प्यास सी क्यूं रह जाती है
ज़िंदगी में कही ना कही कुछ तो कमी रह जाती है
संपूर्ण जीवन जीने की कला भला किसे आती है ???

Saturday, February 24, 2007

निशानियाँ


जाते जाते माँग ली उसने सभी निशानियाँ अपनी
मौत देनी थी यूँ मुझे तो किश्तो में तो दी होती

थी ख़बर क्या एक दिन यह भी होगा
हमने तो अपनी साँसे तक उनके नाम थी कर दी

बदल गये वो भी हवाओ, की रुख़ की तरह
कुछ तो अपने जाने की ख़बर हमको दी होती

मिल जाती हमे पनाह उनकी बाहों में अगर
तो यह ज़िंदगी यूँ ना मुश्किल हुई होती

था वो बेबसी का आलम जब हम जुदा हुए
काश उस पल में यह दर्द की दास्तान ना हुई होती

माँगना था तो माँग लेते हमसे वो हमारी जान भी
पर यूँ अपने बीते पलो की निशानियाँ तो ना माँगी होती

Monday, February 19, 2007

दुआ देता है


मेरे कानो में चुपके से कौन सदा देता है
मेरे अंदर बुझी हुई राख को कौन हवा देता है

हर दर्द और हर ग़म को बसा रखा है हमने सीने में
यह दर्द ही है जो हर पल जीने का मज़ा देता है

बीत रही है मेरी उमर एक तन्हा से दर्द के साथ
उसकी यादो का मधुर उजाला इसमें कोई दीप सा जला देता है

जब भी कि हमने किसी से भल्लाई कि बात इस ज़माने में
वोह ही हमे सबके सामने गुनहगार ठहरा देता है

जब भी देखा किसी के दिल में झाँक कर हमने तो एक दर्द ही पाया
यह दर्द का रिश्ता भी कभी कभी दो दिलो को मिला देता है

मेरा दिल भी कितना मासूम और भोला है
यह ख़ुद को दर्द देने वाले को भी दुआ देता है !!
ranju