Showing posts with label love story. हिंदी लघुकथा. Show all posts
Showing posts with label love story. हिंदी लघुकथा. Show all posts

Wednesday, June 15, 2022

नया पौधा

 


अरे !सुधा, ऐसा सिर्फ बड़े लोगों और पिक्चर में होता है ,सच में क्या यह इतना आसान है। बेकार की बातें मत किया करो ,और यह कह कर राजेश कमरे से बाहर निकल गया।

सुधा ,सुनो तो ! कहती रह गयी ,क्यों नहीं होता आखिर पिक्चरें भी तो आम जीवन की कहानी से बनती हैं। मैं आज रात वापस आने पर फिर से कोशिश करुँगी ,उन्हें मेरी बात समझनी होगी। सोच कर सुधा घर के काम में जुट गयी।

शाम होते ही सुधा ने उत्साह से खुद को तैयार किया ,पक्के इरादे का काजल आँखों में भरा ,कि आज तो अपनी बात मनवा के रहूंगी मैं किसी भी सूरत में।

तभी डोर बेल बजी ,सुधा ने लपक कर दरवाज़ा खोला ,आते ही राजेश ने सुधा को बाहों में भर लिया और कहा तुम्हारी बात मानने को में तैयार हूँ ,हैं ! आखिर ऐसा क्या हो गया सुबह से शाम तक में जो तुम खुद मान गए ?कुछ नहीं ,बस समझो ईश्वर ने रास्ता दिखाया ,आज मनोहर की बहन को उसके सुसराल वालों ने घर से निकाल दिया यह कह के कि वह माँ नहीं बन सकती ,मैं नहीं चाहता की तुम्हारी छोटी बहन रीमा के साथ भी कुछ ऐसा हो ,मैंने इरादा कर लिया है ,मैं" स्पर्म डोनेट "करने को तैयार हूँ। तुम रीमा और राहुल को मेरी हाँ बता दो। सुनते ही सुधा की बाहों में खेलते नन्हे राघव की किलकारी रंगबिरंगे फूल सी खिल गयी आर एक नन्हा सा पौधा रीमा के आँगन में पनपता दिखने लगा !!


Monday, June 06, 2022

उसने कहा था ..…https://youtu.be/tW-c9V9BV0c


 उसने कहा था .....


https://youtu.be/tW-c9V9BV0c

यहां आप इसको सुन भी सकते हैं। )

बहुत पुरानी बात नही है , होगी तब की ,जब आदम -हव्वा कुछ समझने लायक भी नही हुए होंगे ।। रोती लड़की को देख ,लड़के ने पूछा "रोती क्यों है इतना  ?" 

लड़की ने सुबकते हुए कहा "मेरी माँ चली गयी  उन सितारों के पास ,"😢

ओह!लड़का सुन कर  कुछ परेशान हुआ , फिर बोला ," सुनो! अब जब भी रोना आये  तो मेरा नाम लेना , रोना बन्द हो जाएगा 

😊

सच्ची ,लड़की बोली ,ऐसे कैसे होगा ?झूठा है तू😢  लड़के ने कहा ,सच्ची मै झूठ नही बोलता ।


लड़की ने यह  बात और नाम दिल की गहरी तहों में छिपा लिया । लड़का फुर्र हुआ कहीं, और लड़की गुम हुई कहीं,  पर उसके बाद जब भी लड़की को  रोना आता तब उसका नाम लेती और आंसू थम जाते ।


एक दिन रोते हुए शीशे में देखा तो अपने सफेद बालों के बीच ,वह लड़का उसको वहां हंसता हुआ दिखा ।

लड़की तब की बेहोश अब जैसे होश में आई और उस लड़के से मिलने की इच्छा हुई और हैरानी भी कि कैसे एक नाम पर उसने अपने आसुंओं को हवा कर के थम जाने  दिया।

 लड़की ने उसको दिल से तलाशा ,और एक दिन वो लड़का मिला , पर वह  तो उसको शुकन्तला के दुष्यन्त सा भूल चुका  था ।लड़की ने जब याद करवाया तो जोर से हंसा और बोला "तेरे आंसू तो मेरे नाम के कर्ज़दार हो गए ,अब कैसे चुकाएगी यह क़र्ज़ ?"

लड़की बोली नही जानती ,तू बोल कैसे चुकाऊं ?

लड़के ने कहा ,"अब जब आंसू आये तो मेरा नाम नही लेना क्योंकि मेरा नाम अब किसी और की ज़िन्दगी है ,भूल जा वो बचपना था ,यह सब सच नही होता ।


लड़की अवाक् सी देखती रह गयी ,कैसे माने सच नही होता ,जब यह लड़का सब कुछ उसको भूलने को कह रहा था , वो तो तब भी रो रही थी , कैसे कहे उसको कि तेरे  दिए नाम मन्त्र ने तो आज भी उसके आंसू के नमक को कर्ज़दार बना रखा है ।

 

#झूठे -वादों -के सच वाले किस्से