Showing posts with label रसीदी टिकट Amrita Pritam अमृता प्रीतम साहिर इमरोज़. Show all posts
Showing posts with label रसीदी टिकट Amrita Pritam अमृता प्रीतम साहिर इमरोज़. Show all posts

Sunday, July 31, 2022

अंबर की एक पाक सुराही (कुफ्र)

 



एक बहुत रोचक पूरा वाक्या आप इस पोस्ट से जुड़ा इस लिंक पर सुनिए । अमृता जब इमरोज़ के साथ रहने लगी तब उनके बहुत अच्छे जानने वाले ने क्या कहा इमरोज़ के साथ रहने पर ..

नीचे वाले लिंक को क्लिक करके जरूर सुनें ,लाइक और सब्सक्राइब करना ना भूले ,धन्यवाद 😊

👇👇👇👇

बात कुफ्र की है हमने , अंबर की एक पाक सुराही


१९७५ में अमृता के एक उपन्यास "धरती सागर और सीपियाँ "पर जब "कादम्बरी "फ़िल्म बन रही थी तो उसके उन्हें एक गीत लिखना था ..उस वक्त का सीन था जब चेतना इस उपन्यास की पात्र समाजिक चलन के ख्याल को परे हटा कर अपने प्रिय को अपने मन और तन में हासिल कर कर लेती है ..यह बहुत ही हसीं लम्हा था मिलन और दर्द का ....जब अमृता इसको लिखने लगीं तो अमृता को अचानक से वह अपनी दशा याद आ गई जब वह पहली बार इमरोज़ से मिली थी और उन्होंने उस लम्हे को एक पंजाबी गीत लिखा था ...उन्होंने उसी का हिन्दी अनुवाद किया और जैसे १५ बरस पहले की उस घड़ी को फ़िर से जी लिया ...गाना वह बहुत खुबसूरत था ...आज भी बरबस एक अजब सा समां बाँध जाता है इसको पढने से सुनने से ...


अम्बर की एक पाक सुराही ,बादल का एक जाम उठा कर

घूंट चांदनी की पी है हमने .बात कुफ्र की की है हमने ...


https://youtu.be/flgLWYa_qc8

Tuesday, July 19, 2022

काला गुलाब ( रसीदी टिकट से एक पन्ना)

 काला गुलाब 


https://youtu.be/erHmkYW3m9A


यह बरस मेरी जिंदगी का सबसे उदास बरस था,जिंदगी के कैलेंडर में फटे हुए पृष्ठ की तरह। मन ने घर की दहलीजों के बाहर पांव रख लिया था,पर सामने कोई रास्ता नहीं था,इसलिए घबराकर कांपने लगा।

     साहिर को फोन करने के लिए मुंबई फोन के पास गई थी कि अजीब संयोग हुआ , कि उस दिन के बिल्ट्ज में तस्वीर भी थी और खबर भी कि साहिर को जिंदगी की एक नई मोहब्बत मिल गई है। हाथ फोन के डायल से कुछ दूर शून्य में खड़े रह गए...


दुखांत यह नहीं होता कि किस्मत से आपके साजन का नाम पता न पढ़ा जाए और आपकी उम्र की चिट्ठी सदा रुलाती रहे।


दुखांत यह होता है , कि आप अपने प्रिय को अपनी उम्र की सारी चिट्ठी लिख लें और फिर आपके पास से आपके प्रिय का नाम पता खो जाए....


बहुत ही रोचक और दर्द से भरा है अमृता प्रीतम की "रसीदी टिकट" का यह पन्ना... 


इसको आप पूरा इस लिंक पर सुन सकते हैं और जान सकते हैं कि 1960 के उस वक्त में अमृता किस तरह के हालात से गुजर रही थी। लाइक और सब्सक्राइब करना ना भूलें ,धन्यवाद 

https://youtu.be/erHmkYW3m9A