Showing posts with label कुछ डायरी के पुराने पन्नो से कड़ी १. Show all posts
Showing posts with label कुछ डायरी के पुराने पन्नो से कड़ी १. Show all posts

Wednesday, January 16, 2008

रेत से गीले पल


ज़िंदगी तो मिल जाती हैं सबको चाही या अनचाही
बीच में मिल जाते हैं ना जाने कितने अनजान राही

बिताते हैं कुछ पल वोह ज़िंदगी के साथ साथ
कुछ मीठे- कड़वे पलो की सौगाते दे जाते हैं

यह ज़िंदगी का खेल बस वक़्त के साथ यूँ ही चलता जाता है
बचपन जवानी में ,जवानी को बुढ़ापे में तब्दील कर जाता है

सब अपने सुख दुख समेटे इस ज़िंदगी को बस जीते जाते हैं
बह जाते हैं यह रेत से गीले पल फिर कब हाथ आते हैं !!
रंजू

Tuesday, December 04, 2007

ज़िंदगी


ज़िंदगी कभी तू भी मुझे अपनो की तरह मिल
किसी ग़ैर की तरह क्यों सताती है मुझे
रोता है दिल मेरा तेरी बेरूख़ी देख कर
तेरी हर बात आज रुलाती हैं मुझे,

कभी थामा था दामन हमने ख़ुशी का
कभी हमने भी खिलते गुलो को देखा था
कभी मुस्कराया था जीवन मेरा भी
कभी हमने भी प्यार का मौसम देखा था

आज क्यों हर बात लगती है सपना
किसी किस्से सी तू नज़र आती है मुझे
यूँ ना दिखा संगदिली अपनी ऐ ज़िंदगी
कि अब मौत भी ठुकराती है मुझे

ज़िंदगी कभी तू भी मुझे अपनो की तरह मिल
किसी ग़ैर की तरह क्यों सताती है मुझे!!

Monday, October 15, 2007

यादें


कभी तो टूटेगा तन्हा रातो का अंधेरा
ख़ुद को किसी की याद का जुगनू बना के देख

मुझे दिल से भूल कर छोड़ कर जाने वाले
कभी पलट के फिर से उन साथ चली राहों में तो देख

किस तरह बीता वक़्त बन जाता है मीठी सी याद
एक पल के लिए अपनी पलके उठा के फिर झुका के तो देख

कोई नाम अभी भी कांपता तो होगा होंठो पर
ज़रा दिल की धड़कनों को वो नाम सुना के तो देख !!