Showing posts with label kavita ..tasweer. Show all posts
Showing posts with label kavita ..tasweer. Show all posts

Thursday, October 04, 2012

तस्वीर

हर सुन्दर तस्वीर
जो समेटे हुए हो
अपने में
कई रंग ...
कई एहसास
और एक
"मोनालिजा सी मुस्कान "
वह सच नहीं होती ....!!
तस्वीर के पीछे
छिपे दर्द को
पहचानने के लिए
दिल की
अंतस गहराई में
उतर कर .........
उसके अंदर के
ज्वालामुखी में
साथ ही जलना होगा
हर दहक,हर रोशनी
तक पहुँचने के लिए
तय शुदा रास्तों से
हट कर ही
सफर तय करना होगा ||