Showing posts with label कविता परिवर्तन ..बदलाव. Show all posts
Showing posts with label कविता परिवर्तन ..बदलाव. Show all posts

Wednesday, September 26, 2012

ज़ीवन एक परिवर्तन


यूँ इस तरह ना वक़्त को मेरे दिल गवां
यहाँ हर बीतता पल ना जाने कब अंतिम हो जाना है
राही सुन ज़ीवन एक परिवर्तन है
जिसने हर पल बदल जाना है

कभी साथ में होंगे तेरे हमसफ़र कितने 
तो कभी नितांत अकेलापन भी होगा
कभी थक के चूर होंगे तेरे सपने
कभी साथ नाचता मयूरी सा मन भी होगा
यूँ ही पल पल करके इस जीवन ने बीत जाना है
इसको यूँ ही ना व्यर्थ गवां
एक दिन सब यहाँ बदल जाना है

छाया है यहाँ हर आती ख़ुशी 
क्यों  इस पर पागल मनवा इतराता है
सपने तेरे सब पूरे हो यहाँ
ऐसा कब संभव हो पाता है
धूप छावं सा है यह जीवन
दर्द और ख़ुशी में ढल जाना है
इस जीवन को यूँ ना गवां
यहाँ एक दिन सब बदल जाना है

कौन टिक सका है अमर हो कर यहाँ
राजा बन के भी सभी ख़ाली हाथ गये
चाँद से सुंदर लगते चेहरे सब 
वक़्त के साए में यहाँ ढल गये
धन दौलत के बही खातो को
यही के यही ख्त्म कर जाना है
माया से यूँ तू मोह ना लगा
भला इसने कब साथ हमारे जाना है
परिवर्तन है जीवन यह तो 
यहाँ एक दिन सब बदल जाना है !!


--
ranju....