Showing posts with label mother memories. Show all posts
Showing posts with label mother memories. Show all posts

Saturday, July 09, 2022

मां कभी खत्म नहीं होती


https://youtu.be/ZPwXbLB8nCU

 माँ ..आज उनकी पुण्य तिथि पर ..9 जुलाई 1975



दीवाली के रोशन दीयों की तरह

मैंने तुम्हारी हर याद को

अपने ह्रदय के हर कोने में

संजों रखा है


आज भी सुरक्षित है

मेरे पास तुम्हारा लिखा

वह हर लफ्ज़

जो खतों के रूप में

कभी तुमने मुझे भेजा था


आशीर्वाद के

यह अनमोल मोती

आज भी मेरे जीवन के

दुर्गम पथ को

राह दिखाते हैं

आज भी रोशनी से यह

जगमगाते आखर और

नसीहत देती

तुम्हारी वह उक्तियाँ

मेरे पथ प्रदर्शक बन जाते हैं

और तुम्हारे साथ -साथ

चलने का

एक मीठा सा एहसास

मुझ में भर देते हैं ..

https://youtu.be/ZPwXbLB8nCU