Showing posts with label हिंदी छोटी कविता क्षणिकाएं. Show all posts
Showing posts with label हिंदी छोटी कविता क्षणिकाएं. Show all posts

Thursday, September 12, 2013

कुछ लफ्ज़

कितने बचे हैं
अभी
अधर्म ,
धोखे ,
सिर्फ और सिर्फ
धर्म के नाम पर ?
*******************
 लिखे आखर
काली स्याही से
कागज़ पर
उतरे भाव मन के
जैसे सफेद फूल
****************
जब मन पर
छा जाता है
अकेलापन
और साँसे हो मद्धम
तब कुछ लिख कर
भावों से साँसे उधार ले लेती हूँ !!

 **************
महके हुए बसन्त में
कुछ लफ्ज़ अब इस तरह खिले
नमी हैं इसकी तह में कितनी
यह दुनिया को पता न चले !!.

# रंजू ..........