Showing posts with label ब्लॉग समीक्षा. Show all posts
Showing posts with label ब्लॉग समीक्षा. Show all posts

Wednesday, September 17, 2008

हिन्दी ब्लॉग की दुनिया ...मेरी कलम से ....

हिन्दी ब्लागिंग अब अपनी एक पहचान बनाने लगी है | बहुत से ब्लॉग बहुत ही सार्थक ढंग से अपनी बात लिख रहे हैं | हिन्दी मिडिया ब्लॉग ने जब हिन्दी ब्लॉग पर समीक्षा लिखने को कहा तो मुझे यह काम बहुत रोचक लगा | हर लिखने वाला अपने तौर पर बहुत अच्छा लिख रहा है और सबकी अपनी एक पहचान भी है .पर बहुत से पाठक ऐसे होंगे जो किसी विशेष ब्लॉग को जानना चाहते हों और उस में क्या लिखा है ,यह समीक्षा के रूप में पढ़ना भी चाहते हो | तो इस तरह के विचार को लिखना मेरे लिए मेरा मनपसंद काम है | जब इस ब्लॉग यात्रा पर निकली तो बहुत से ऐसे ब्लॉग पढ़े जो अब तक मैंने कभी नही पढ़े थे , कई नई जानकरी मिली ..जिस ब्लॉग के बारे में लिखा उनसे बात चीत हुई मेल के जरिये , जिनसे नही हो पायी उनके बारे में सब कुछ खंगाल कर जाना उनका ब्लॉग पढ़ कर | इस तरह से कई नए मित्र बने और मेरा ब्लॉग परिवार का दायरा भी बड़ा हुआ |

यह सफर शुरू किया तो शब्दों के सफर से बेहतर ब्लॉग कोई और हो ही नही सकता था .अजित जी जिस तरह से हिन्दी शब्दों के बारे में बताते हैं वह आने वाले समय में हिन्दी ब्लागिंग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा | उस के बाद से जो सफर शुरू हुआ वह बहुत रोचक बनता जा रहा है ..इस राह में कौन कौन से ब्लॉग हमसफर बन कर चले हैं आप भी एक नजर उन पर डाले .| इस ब्लॉग के साइड बार में मेरी कलम से की गई ब्लॉग समीक्षा के नाम से उन सब ब्लॉग के लिंक हैं जिनकी समीक्षा की जा चुकी है ...इन में दिनेश जी की कानून की दुनिया है तो अशोक पांडे जी की खेती बाडी भी है ...एक तरफ़ डाक्टर अनुराग की दिल बात है तो सागर नाहर जी के ब्लॉग का संगीत भी है ..इस तरह और भी बहुत बेहतरीन लिखे जाने वाले ब्लॉग हैं .... . और अभी तो यह सफर शुरू हुआ है ...यह पोस्ट सिर्फ़ आपको बताने के लिए हैं कि हिन्दी ब्लोगिंग की दुनिया में कितना कुछ नया हो रहा है ..सब किस तरह से अपनी कलम से क्या क्या लिख रहे हैं कभी अपनी क्षेत्र से जुडा हुआ कभी कुछ उस से हट कर | अभी तक जितने ब्लॉग की समीक्षा की गई उन सबने बहुत सहयोग किया उनका आभार | अभी बहुत आगे जाना है ...तो चलिए न साथ आप भी मेरे साथ इस सफर में ...हो सकता है अगला नंबर आपके ब्लॉग का हो ...:) आप सब के सुझाव ,विचार इस पर आमंत्रित हैं ...