Showing posts with label अखबार ख़बर. Show all posts
Showing posts with label अखबार ख़बर. Show all posts

Friday, August 29, 2008

अमृता की याद में ..मनविंदर की कलम से ..


आज सुबह जब ब्लागवाणी देखा तो इस लिंक को देख कर दिल भावुक हो गया .अमृता इमरोज़ पर जब भी मैं कुछ लिखने लगती हूँ तो एक नशे की सी हालत मेंइस में डूब कर लिखती हूँ पर मेरे साथ साथ सब इसको इतना प्यार देते हैं यह इस लिंक को देख कर जाना ..| यह मनविंदर द्वारा लिखे आज के ,"मेरठ के हिंदुस्तान अखबार के परिशिष्ट रीमिक्स में ´ब्लाग से` कालम में आया है|मनविंदर का मेरे प्रति जो स्नेह है उसके लिए मैं उसका तहे दिल से शुक्रिया करती हूँ | मेरे लिए यह मनविंदर की तरफ़ से अमृता को प्यार करने वालों के लिए उनके आने वाले जन्मदिन का तोहफा है | अमृता का जन्मदिन ३१ अगस्त को है | इस लिए भी इसको पढ़ कर बहुत खुशी हो रही है अमृता इमरोज़ का प्यार आज एक मिसाल बन चुका है ..यह इस पर आने वाले कॉमेंट्स भी बताते हैं ..इस ब्लॉग के लिए लिखना मेरे लिए सबसे सुखद अनुभूति है आप सब का साथ यूँ ही बना रहे तो यह सफर यूँ ही प्यार की बातें करते हुए चलता रहेगा |