Thursday, December 18, 2008

अठारह की महिमा

भारतीय मनीषा से अठारह का संबंध बहुत आश्चर्यजनक है .. ..आईये आपको बतातें हैं कैसे ..हमारे पुराण अठारह है ,गीता के अध्याय भी अठारह......देवी भागवत और वामन पुराण आदि ग्रंथों में एक प्रसिद्ध श्लोक में बड़े ही सुंदर ढंग से सूत्रबद्ध शैली में पुराणों के नाम व संख्या का वर्णन है ..इस से भारतीय मनीषा की अध्यात्मिक व दार्शनिक मेघा की अभिव्यक्ति होती है | शतपथ ब्राह्मण में सृष्टि नमक अठारह इष्टिकाओं का प्रावधान है | ऋग्वेद में गायत्री और विराट छन्द की बहुलता है .गायत्री के आठ व विराट के दस अक्षर मिला कर अठारह की संख्या बनाते हैं ..

इसी तरह बारह मॉस ,पाँच ऋतुएँ व एक सवंत्सर मिल कर अठारह भेदों को प्रकट करतें है ..सांख्य दर्शन में दस इन्द्रियाँ ( पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ ,पाँच कामेंद्रियाँ ) ,पाँच महाभूत ,(पृथ्वी ,जल वायु ,अग्नि व् आकाश ) मन प्रकृति ,पुरूष मिल कर अठारह तत्वों को अभिव्यक्त करते हैं .श्रीमद भागवद के श्लोकों की संख्या अठारह हजार है और महाभारत के पर्वों की संख्या भी अठारह है ..

ब्रह्मांड के सब पदार्थ स्थान की दृष्टि से तीन लोकों पृथ्वी अन्तरिक्ष और पातळ से जुडें हैं और प्रत्येक पदार्थ की सत्ता ,उत्पति ,वृद्धि , पूर्णता ,हास तथा विनाश की छ अवस्थाएं हैं .....इन छ अवस्थाओं को तीन लोकों से नित्य संबंद्धता के कारण सृष्टि अठारह अवस्थाओं से आबद्ध है ...

आशीष ने और भी बढ़िया जानकारी दी अठारह अंक के बारे में ... कुरुक्षेत्र का युद्ध 18 सेनाओं के बीच ही लड़ा गया था.. रोम की प्राचीन परंपरा में 18 के अंक को खून के रिश्ते का द्योतक माना जाता है.. चीनी संस्कृति में अंक 18 को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और यही वजह है कि वहां किसी इमारत की 18वीं मंजिल के भाव काफी ऊंचे होते हैं.. यहूदी भाषा में जिंदगी के समानार्थी शब्द का अंक 18 है, इसीलिए वहां दान-पुण्य 18 के गुणकों में किया जाता है।

है न यह हैरानी वाली बात ...मजेदार आंकड़े ..अठारह का होने पर ही माना जाता है समझदार ...:) और तारीख भी है आज अठारह .....:)

34 comments:

Shishupal Prajapati said...

प्रिय रंजना जी
वाकई ये लेख और इसके आंकडे ज्ञानवर्धक और मजेदार हैं.
धन्यवाद्
शिशु

Shishupal Prajapati said...

प्रिय रंजना जी
वाकई ये लेख और इसके आंकडे ज्ञानवर्धक और मजेदार हैं.
धन्यवाद्
शिशु

संगीता पुरी said...

मुझे 18 तारीख को 18 के आंकडो से संबंधित यह आलेख पसंद आया !!!!!

Anonymous said...

वाह.. बहुत अच्छी जानकारी.. मैं इसमें कुछ और भी जोड़ना चाहूंगा.. अगर आपकी इजाज़त हो तो.. आपने महाभारत और गीता की बात की.. कुरुक्षेत्र का युद्ध 18 सेनाओं के बीच ही लड़ा गया था.. रोम की प्राचीन परंपरा में 18 के अंक को खून के रिश्ते का द्योतक माना जाता है.. चीनी संस्कृति में अंक 18 को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और यही वजह है कि वहां किसी इमारत की 18वीं मंजिल के भाव काफी ऊंचे होते हैं.. यहूदी भाषा में जिंदगी के समानार्थी शब्द का अंक 18 है, इसीलिए वहां दान-पुण्य 18 के गुणकों में किया जाता है।

आपको 200वीं पोस्ट लिखने पर बहुत-बहुत बधाई... आपका ब्लॉग नित-नई ऊंचाइयों पर पहुंचता रहे..

Alpana Verma said...

wah bahut hi nayi aur badiya jaankari--kabhi itna dhyan nahin diya--ab tak to saat ank ki importance hi jaantey they--wakayee nayee jaankari laayi hain aap!

aap ka yah naya template bahut achcha lag raha hai..last template time leta tha load hone par---yah bahut hi sundar aur saja hua hai.
badhayee.

रंजू भाटिया said...

शुक्रिया आशीष आपने तो और जानकारी बढ़ा दी हमारी ..अठारह की महिमा अपरम्पार

सुशील छौक्कर said...

वाह क्या जानकारी दी है ये तो मुझे पता ही नही था।

anuradha srivastav said...

रोचक जानकारी.......

Anonymous said...

बहुत खूब,
रंजना जी और आशीष जी दोनों को धन्यवाद और बधाई की इस शानदार जानकारी को साझा किया, अद्भुत है.
आपको बधाई

seema gupta said...

ज्ञानवर्धक और मजेदार जानकारी
Regards

रंजना said...

अत्यन्त रोचक और ज्ञानवर्धक इस आलेख हेतु आभार. सचमुच इस अंक की महिमा अपार है.

रश्मि प्रभा... said...

bahut shaandaar aankre.......mahabharat chala bhi 18 din

P.N. Subramanian said...

अट्ठारह के बारे में बड़ी सुंदर जानकारी दी है. हमें तो इतना पता नहीं था. मज़े कि बात यह कि वह भी १८ तारीख को दी. आभार.

Himanshu Pandey said...

आपकी पोस्ट और जुड़ती गयी जानकारी के साथ अठारह की महिमा जान ली .
धन्यवाद.

Mohinder56 said...

मान गये उस्ताद :) बहुत रिसर्च की गई लगता है

Arvind Mishra said...

नयी सजधज और नए कलेवर के साथ यह दोहरा शतक जोरदार है - बहुत बहुत बधाई ! हाँ महाभारत का युद्ध भी १८ दिन तक चला था ..कुछ पल बाकी रह गए थे तो उसकी भरपाई आल्हा- ऊदल काल में हुयी ऐसी लोकमान्यता है !

admin said...

18 की महिमा जानकर अच्‍छा लगा।

अब मेरे बाद जो भी कमेंट करेगा, उसका नं0 भी 18 होगा।

दीपक कुमार भानरे said...

बहुत ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी दी है आपने . धन्यवाद .

Anonymous said...

Ati uttam ....!!!!

कुश said...

सोचा था इस पर 18वी टिप्पणी मैं करूँगा.. पर मैं लेट हो गया..

आलोक साहिल said...

वाह जी,कमाल की जानकारी है.
आलोक सिंह "साहिल"

डॉ .अनुराग said...

अच्छी जानकारी ,ब्लॉग का नया कलेवर भी चक चक है.......

Nitish Raj said...

बहुत बढ़िया जानकारी बहुत ही अच्छी लगी।
अति उत्तम। १८ वां मैं ना सही।

PREETI BARTHWAL said...

अच्छी और रोचक जानकारी। धन्यवाद।

प्रवीण त्रिवेदी said...

वाह क्या जानकारी दी है !!!

रंजना जी !! और आशीष जी!! दोनों को बधाई!!

और हाँ !!! आपने टेम्पलेट बदल कर बहुत अच्छा किया!!!
पहले से जल्दी लोड हो रहा है!!!

dhiru singh { धीरेन्द्र वीर सिंह } said...

१८ की महिमा सुनकर १८ दिसम्बर को १८ वां फालोअर बन गया आपका

चंद्रमौलेश्वर प्रसाद said...

कुरुक्षेत्र की लडाई भी अठारह दिन तक चली थी! और अंक गणित में १८ का जोड १+८=९ भी मेजिकल नम्बर माना जाता है।
तो अठारह तारीक को बढा दिया ना आप का अठारह का ज्ञान:)

Anonymous said...

क्या बात है! हमने इसे 18 बजे पढ़ा था। है न मजेदार!

राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर जानकारी दी आप ने, धन्यवाद
१ जनवरी को एक ओर बात जुडने वाली है इस १८ के साथ....:)

विष्णु बैरागी said...

रोचक और उपयोगी सूचनाएं संकलित की हैं आपने । लीजर टाइम गोष्ठियों में ऐसी सूचनाएं बडे काम आती हैं ।

गौतम राजऋषि said...

जबरदस्त जानकारी मैम....

और दाद का शुक्रिया

Smart Indian said...

वाह क्या बात है! अट्ठारहवें टिप्पणीकार को कोई पुरस्कार मिलना चाहिए!

अनुपम अग्रवाल said...

अच्छी, उपयोगी और रोचक जानकारी के लिए धन्यवाद

रोमेंद्र सागर said...

मजेदार होने के साथ साथ कुछ गहनता की और इशारे कर रहा है यह लेख !
प्रस्तुति के लिए साधुवाद !