दावा ...
उँगलियों से लिपटे
उलझती ...
वक़्त की गिरह में
लिपटी कुछ यादें
और कुछ बातें
जो दावा करती है
तेरे बहुत करीब होने का
पर ...........
कभी पूछ नहीं पायी
तुमसे ......
वह छोटी छोटी बातें
जो अक्सर
बेफजूल हुआ करती है
कि ....तुम्हे क्या पसंद है ?
बरसात में भीगना ?
रोशनदान से छनती
आती रोशनी का
धीरे से गुदगुदाना
मुक्त गगन में
एक जुट कबूतरों के
झुण्ड का उड़ना
सर्दियों की सुबह की
गिरती ओस में भीगना
किस करवट सोना
और क्या भाता है तुम्हे
यूँ ही बेमतलब
मेरी तरह से ठहाके लगाना ?
सच कितनी छोटी छोटी बातें
कभी नहीं पूछ पाया
यह मन ....
जो तुमसे जुड़े रहने का
हर वक़्त दावा करता है ..!!!
उँगलियों से लिपटे
उलझती ...
वक़्त की गिरह में
लिपटी कुछ यादें
और कुछ बातें
जो दावा करती है
तेरे बहुत करीब होने का
पर ...........
कभी पूछ नहीं पायी
तुमसे ......
वह छोटी छोटी बातें
जो अक्सर
बेफजूल हुआ करती है
कि ....तुम्हे क्या पसंद है ?
बरसात में भीगना ?
रोशनदान से छनती
आती रोशनी का
धीरे से गुदगुदाना
मुक्त गगन में
एक जुट कबूतरों के
झुण्ड का उड़ना
सर्दियों की सुबह की
गिरती ओस में भीगना
किस करवट सोना
और क्या भाता है तुम्हे
यूँ ही बेमतलब
मेरी तरह से ठहाके लगाना ?
सच कितनी छोटी छोटी बातें
कभी नहीं पूछ पाया
यह मन ....
जो तुमसे जुड़े रहने का
हर वक़्त दावा करता है ..!!!
20 टिप्पणियाँ:
संवाद की स्थिति कई रूपों में व्यक्त होती है, बहुत ही अच्छे ढंग से बताया आपने।
Well written! :)
Beautiful...welcome to my blog :)
लाज़वाब प्रस्तुति..आभार
वाह कितना मन को छूता हुआ
ज़िन्दगी मे बहुत कुछ अनकहा ही रह जाता है।
बहुत सुंदर रचना !
आभार !!
बेहतरीन अभिवयक्ति.....
deeeeeeeeeeeeeep down inside thought.....
Ye be fazool bate jeevan ko pal pal samete hoti hain ... Inhibit mein to jeevan simta hota hai .... Lajawab ...
सच कितनी छोटी छोटी बातें
कभी नहीं पूछ पाया
यह मन ....
जो तुमसे जुड़े रहने का
हर वक़्त दावा करता है ..!
बहुत खूब ।
सच कितनी छोटी छोटी बातें
कभी नहीं पूछ पाया
यह मन ....
जो तुमसे जुड़े रहने का
हर वक़्त दावा करता है ..!!!
बहुत खुबसूरत और भावपूर्ण रचना |
ये अनकही सी अभिव्यक्ति .... चश्मे-बद-दूर !
बहुत ख़ूबसूरत अभिव्यक्ति...
बहुत सुन्दर..
यह दुनिया की जन्नत तो कुछ भी नही है. वास्तविक जन्नत को किसी ने देखा नही परन्तु अल्लाह ने अपने ग्रन्थों में कुछ बयान किया है, जिसे पुस्तकों तलाशा जा सकता है।
एक अच्छा बलोग है, बहुत बहुत धन्यवाद स्वीकार करें।
vah ak dawa ak khoobsoorat prvishti lagi ..... badhai
वाह...कितने सुन्दर ढंग से इस सच को रखा आपने..
सच है, हर कदम साथ रह, सब कुछ जान्ने का दावा कर भी कितना चूक जाते हैं हम अक्सर ही..
bahut sundar kawita...aabhar..
Bahut hi Sundar Rachna... Keep it up...!!!
Post a Comment